फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर अवैध तरीके से कैब रोकने पर हुआ हादसा

Wed, 31 Oct 2018 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सिग्नेचर टावर के पास बुधवार सुबह दो कैब में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कैब चालकों समेत चारों लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दिल्ली की ओर से सिग्नेचर टावर फ्लाईओवर पर सवारी को अवैध तरीके से उतारने के लिए एक कैब रोकी गई। अचानक गाड़ी के रुकने से उसके पीछे आ रही तेज रफ्तार दूसरी कैब अनियंत्रित हो गई और आगे रुकी हुई कैब को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे खड़ी हुई कैब घिसटते हुए डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना में कैब का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि पीछे वाली कैब के आगे का हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों कैब से चालकों और सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में शामिल लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें