फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए छात्र ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीए छात्र ने फांसी लगाई
विज्ञापन

तीन दिन बाद मिला शव
- पड़ोसियों को बदबू आने पर किया पुलिस को सूचित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नात्थूपुर में एमबीए के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह पड़ोसियों को कमरे से बदबू आई तो सूचना मकान मालिक व पुलिस को दी गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुमेर ने एमबीए के पेपर दिए थे और उसका रिजल्ट आने वाला था। अनुमान है कि फेल होने पर तनाव में उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से राजस्थान के अजमेर निवासी सुमेर (22) नात्थूपुर में किराए पर रहते थे। वह एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे और एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। बुधवार को वह रोज की तरह लौटे और कमरा बंद कर लिया। शुक्रवार देर रात पड़ोस में रहने वाले लोगों को बदबू आने लगी थी। उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर काफी दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर सुमेर ने चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगाई हुई थी। पुलिस ने शव नीचे उतारकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुमेर ने एमबीए के पेपर दिए थे, जिसका रिजल्ट आने वाला था। अनुमान है कि बुधवार को एमबीए का रिजल्ट आ गया, जिसमें सुमेर फेल हो गया और इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें