फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपी वकील की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरार आरोपी वकील की तलाश में छापा मार रही पुलिस
विज्ञापन

दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर गेस्ट हाउस संचालक से करोड़ों की रंगदारी मांगने का मामला
- आरोपी महिला केे खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो मामले आए सामने
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 स्थित गेस्ट हाउस संचालक को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 4 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में फरार तीसरे आरोपी वकील मुकेश की तलाश में पुलिस लगातार छापा मार रही है। बीते 24 घंटे में पुलिस ने गुरुग्राम समेत दिल्ली में कई ठिकानों पर छापा मारा है। मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
डीएलएफ फेज-3 थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार ने बताया कि आरोपी मुकेश को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर पुलिस को जांच मेें पता चला कि इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ सेक्टर-53 व डीएलएफ फेज-2 थाना में भी दो मामले दर्ज हैं। इस संबंध में भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डीएलएफ फेज-3 स्थित गेस्ट हाउस संचालक पवन दहिया, उसकी पत्नी सीमा और साझेदार शिव प्रसाद पर दबाव बनाते हुए डीएलएफ फेज-2 के ब्लॉक निवासी महिला नीलम (52) ने 19 मार्च को पत्रकार रसपाल सिंह और अपने वकील मुकेश के साथ मिलकर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने की एवज में चार करोड़ की रंगदारी मांगी थी। महिला संचालिका ने आरोप लगाया कि वकील मुकेश ने इस पूरे मामले में 40-50 लाख में समझौता करने को बोला था। इस पूरे मामले के बाद पवन दहिया की शिकायत पर डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें