फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवल्र्डशगार्डन-2 में गिरा छज्जा, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिवर्ल्ड गार्डन-2 में गिरा छज्जा, हादसा टला
विज्ञापन

-स्थानीय निवासियों ने बिल्डर पर लगाया घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-47 स्थित यूनिवर्ल्ड गार्डन-2 की 12वीं मंजिल पर बना छज्जा बृहस्पतिवार को अचानक टूट कर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने सोसाइटी के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है, जिसके चलते आए दिन छज्जे व छतों के प्लास्टर उखड़कर गिर रहे हैं। इस मामले में आरडब्ल्यूए की ओर से जिला नगर योजनाकार विभाग को भी शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान जोगिंद्र सिंह ने बताया कि दो साल पहले यूनिटेक बिल्डर की ओर से सोसाइटी का निर्माण किया गया था, जिसका ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट भी गत वर्ष ही जारी किया गया है। दो साल में ही सोसायटी की इमारत जर्जर हो गई है और जगह-जगह से टूटने लगी है। बिल्डर की ओर से सोसाइटी में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण यहां रहने वाले करीब 600 परिवारों की जान पर हर समय खतरा मंडराता रहता है। इससे पहले भी कई बार बिल्डिंग के हिस्से टूट कर गिर चुके हैं। जगह-जगह दरार आने के साथ ही प्लास्टर भी झड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें