फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोंडसी में युवक की हत्या कर शव जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भोंडसी में युवक की हत्या कर शव जलाया
विज्ञापन

- मृतक की नहीं हो सकी पहचान
- शव कब्जे में लेकर शवगृह भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव जला दिया गया। स्कूल व फार्म हाउस के बीच में खाली स्थान पर अधजली अवस्था में शव पड़ा देख सफाई कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रिठौज मोड़ के पास बने विधूड़ी फार्म हाउस में एक सफाई कर्मचारी काम करता है। यहां से स्कूल की तरफ जाने वाले रास्ते पर रविवार सुबह उसने एक व्यक्ति का शव जली अवस्था में पड़ा देखा। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त व्यक्ति की हत्या कर व्यक्ति ने शव को खुर्दबुर्द करने की नीयत से उसे जला दिया है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास एक आधारकार्ड मिला है, जिसके जरिए परिजनों से संपर्क कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने की नीयत से उसे जलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर शवगृह में शिनाख्त के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें