फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने बहु के साथ किया दुष्कर्म, पति पर कुकर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर ने बहु के साथ किया दुष्कर्म, पति पर कुकर्म का आरोप
विज्ञापन

अलग-अलग थानों में हुए दो मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अलग-अलग थाना पुलिस ने दो विवाहिताओं की शिकायत पर दुष्कर्म व कुकर्म का मामला दर्ज किया है। बादशाहपुर में कमरे में सो रही बहु के साथ ससुर ने ही दुष्कर्म किया। जबकि महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दहेज के लिए परेशान करने व पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला दर्ज किया है। दोनों मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 23 जुलाई की रात को वह घर पर सो रही थी। उसका पति घर पर नहीं था। इस दौरान उसका ससुर महेंद्रु उसके कमरे मेें आया और उससे जबरदस्ती उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस पर जब उसका पति वापस लौटा तो उसने सारी बात पति को बताई और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मण विहार निवासी 35 वर्षीय महिला ने कहा कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले फरीदाबाद निवासी लोकेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही लगातार उसका पति लोकेश, सास कृष्णा, ससुर महेंद्र व देवर उमेश उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। दहेज में उन्होंने करीब 10 लाख रुपये की उनसे मांग की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए। इस पर महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें