फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख की ठगी
विज्ञापन

गुरुग्राम। विदेश भेजने के नाम पर रुपये ठगने का मामला डीएलएफ सेक्टर-29 थाना पुलिस ने दर्ज किया है। आरोप है कि एजेंसी ने विदेश मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन भी नहीं करवाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली के बुराड़ी निवासी सुरेंद्र सिंह ने शिकायत में कहा कि उन्होंने विदेश जाने के लिए ऑनलाइन एजेंसी की खोज की थी। जिसमें उन्हें डीएलएफ सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में ‘वाईज सॉल्यूशन’ नाम की एजेंसी के बारे में पता लगा। संपर्क करने पर उनकी मुलाकात सेक्टर-55 निवासी अक्षत जॉन से हुई। विदेश भेजने के नाम पर अक्षत ने सुरेंद्र से 2.50 लाख रुपये ले लिए लेकिन न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही रुपये वापस किए गए। जब उसने एजेंसी के बारे में विदेश मंत्रालय से जानकारी ली तो पता चला कि एजेंसी उनके पास रजिस्टर्ड ही नहीं है।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें