फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पातली में युवक पर जान लेवा हमले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पातली में युवक पर जान लेवा हमले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

-पुलिस आगे छानबीन में जुटी, अन्य आरोपी अभी तक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखनगर। अपराध शाखा फर्रुखनगर ने गांव पातली में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में हमलावरों के मददगार दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव सरायकला निवासी राहुल (19) व जिला रेवाड़ी के गांव मालपुरा निवासी गौरव के रूप में हुए है। गौरव बारहवीं पास है। जबकि राहुल बीए का छात्र हैं। गांव पातली में दोनों की रिश्तेदारी भी हैं। इसलिए दोनों आरोपी एक-दूसरे को जानते है। हमलावरों के दो साथियों को मंगलवार को गढ़ी मोड राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-8 से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि घटना के दिन पुनीत निवासी पातली व कृष्ण उर्फ चाचा इस वारदात को अंजाम देने चले गए थे। उनकी मदद के लिए घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़े हो गए थे। पुनीत भोंडसी जेल में बंद पुष्कर का भाई है। रुपयों के लेन-देन में नरेंद्र पर जान लेवा हमला किया था। बता दे कि गत् 4 जुलाई को गांव पातली में नरेंद्र पर बाइक सवार दो बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। इस बाबत थाना फर्रुखनगर में मामला दर्ज है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस अन्य बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

.........कृष्ण सांभ्रवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें