फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरस के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा पालम विहार ने एक युवक को चरस के साथ गलेरिया मार्केट से दबोचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को अपरध शाखा पालम विहार की टीम गलेरिया मार्केट के पास गश्त पर थी कि इस दौरान एक युवक सुपर मार्ट-1 की तरफ गलेरिया मार्केट की तरफ आ रहा था। जो पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया। उसने अपने हाथ में ली हुई पॉलीथीन सड़क किनारे फेंक दी और भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उसके द्वारा फेंकी हुई पॉलीथीन की जांच करने पर उसमें करीब 25 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीएलएफ थाना पुलिस का कहना है कि चरस की कीमत करीब 10 हजार रुपये आंकी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----पवन सेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें