फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर महिला से लाखों के जेवर लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चाकू की नोक पर महिला से लाखों के जेवर लूटे
- पानी पीने के बहाने घुसी तीन महिलाओं व दो युवकों ने दिया था वारदात को अंजाम
- पुलिस ने राजस्थान से तीनों महिलाओं को किया गिरफ्तार, युवकों की तलाश जारी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। थाना सेक्टर-55 के अंतर्गत पाली गांव में घर में अकेली महिला से तीन महिलाओं और दो युवकों ने चाकू की नोक पर लाखों रुपये के जेवर लूट लिए। जाते-जाते बदमाश महिला को कमरे में बंद करके फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके साथी फरार हैं। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गांव पाली निवासी बबीता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दिन में वह घर पर अकेली थी। घर के बाकी सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। बबीता के अनुसार, इस दौरान पानी पीने के बहाने तीन महिलाएं और दो युवक घर में घुस आए। मौका पाते ही उनमें से एक युवक ने चाकू निकालकर बबीता की गर्दन पर रख दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बाकी चारों लोग घर के अंदर लूटपाट में जुट गए। उन्होंने अलमारियों का ताला तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात निकाल लिए। वारदात को अंजाम देकर वे उन्हें एक कमरे में बंद करने के बाद बाहर का दरवाजा भी बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद बबीता ने शोर मचाया, जिस पर आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पाली चौकी पुलिस ने मौके पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। पाली चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने राजस्थान से तीन महिलाओं रजनी, भगवती और शिरोशी को गिरफ्तार कर उनसे लूटे गए सामान में से कुछ माल बरामद कर लिया है तथा शेष माल इनके साथी युवकों के पास है। पुलिस उन दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने शनिवार को तीनों महिलाओं को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें