फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्लीमेंट्री चार्जशीट नहीं हुई पेश, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्लीमेंट्री चार्जशीट नहीं हुई पेश, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार
विज्ञापन

क्रॉसर..
-बुधवार को सीबीआई को करना था सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बहुचर्चित प्रिंस हत्याकांड मामले में सीबीआई की ओर से बुधवार को कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश नहीं की गई। दूसरी ओर सीबीआई ने इस मामले में केस को पंचकूला ट्रांसफर कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। सीबीआई ने इसके लिए दलील दी कि उनकी जांच अभी चल रही है। इसके लिए उन्हें और समय चाहिए। हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई 26 जुलाई को होगी। इसे देखते हुए अब हाईकोर्ट के फैसले पर सभी की निगाहें टिक गई हैं।
विज्ञापन

प्रिंस हत्याकांड मामले में विशेष बाल सत्र न्यायालय में बुधवार को सीबीआई की ओर से पूरे मामले को लेकर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश करनी थी। सीबीआई की सप्लीमेंट्री चार्जशीट को इस केस की सबसे अहम कड़ी है, लिहाजा इसे देखते हुए बुधवार की सुनवाई बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। सीबीआई के अधिकारियों ने कोर्ट में कहा है कि अभी उनकी जांच चल रही है और सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल करने के लिए उनको कुछ और वक्त चाहिए। हाईकोर्ट में इस केस को गुरुग्राम से पंचकूला सीबीआई अदालत में ट्रांसफर करने की मांग की है। जिसकी सुनवाई हाईकोर्ट में आने वाली 26 जुलाई को होगी। अब इस मामले में अगली तारीख 30 जुलाई तय की गई है, जिससे कि 26 जुलाई को हाईकोर्ट के फैसले की जानकारी पता चल जाएगी। दूसरी ओर इस मामले में स्कूल की तरफ से बनाए गए दोनों आरोपी अधिकारियों की भी कोर्ट में पेशी हुई। जिन्हें अगली तारीख पर पेश होने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें