फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम इनफोर्समेंट टीम ने 6 अवैध निर्माणों को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नक्शा पास करवाए चल रहे थे 6 निर्माण, सील
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में चल रहे अवैध निर्माणों पर नगर निगम की ओर से शिकंजा कसना जारी है। बुधवार को शीतला कॉलोनी में 11 अवैध भवनों को सील करने के बाद बृहस्पतिवार को हंस एंकलेव, राजीव कॉलोनी व इस्लामपुर गांव में 6 अवैध निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया।
विज्ञापन

निगम के संयुक्त आयुक्त-4 रविंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकारी अभियंता (अतिक्रमण) गोपाल कलावत, सहायक अभियंता कुलदीप सिंह और कनिष्ठ अभियंता नवीन कुमार जोन-4 क्षेत्र की इनफोर्समेंट टीम व पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने हंस एंकलेव में 3 निर्माणाधीन भवनों-जिनमें पीजी, रिहायशी व व्यवसायिक भवन शामिल हैं, राजीव कॉलोनी में एक दुकान व एक रिहायशी भवन, इस्लामपुर गांव में एक व्यावसायिक निर्माणाधीन भवन को सील किया। इनका निर्माण नगर निगम से नक्शा पास करवाए बिना किया जा रहा था। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए लगभग 200 पुलिस कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें