फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विली पर लिए गए मिठाई के दो और नमूने हुए फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवाली पर लिए मिठाई के नमूनों में से दो और फेल
विज्ञापन

गुरुग्राम। दीवाली पर लिए गए मिठाई के नमूनों में से दस और नमूनों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली है। रिपोर्ट में मावा व पेड़े के दो नमूने फेल पाए गए हैं। इससे पहले गत दिनों करनाल स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला की ओर से स्वास्थ्य विभाग को 50 नमूनों की रिपोर्ट भेजी गई थी। जिनमें से 9 नमूने जांच में फेल हो गए थे।
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने दीवाली पर शहर की कई दुकानों पर छापामारी कर 150 से अधिक मिठाइयों के नमूने लिए थे। इनमें रसगुल्ला, लड्डू, चमचम, खोआ या मावा की बर्फी, पेड़ा आदि मिठाइयां शामिल थीं। इनकी गुणवत्ता जांचने के लिए सभी सैंपल करनाल स्थित लैब भेजे गए थे। जहां उनकी जांच कर रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है। गत दिनों 50 नमूनों की आई रिपोर्ट में 9 नमूने फेल पाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी केके शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 10 नमूनों की रिपोर्ट और मिली। इनमें से दो नमूने घटिया पाए गए। फेल पाए गए मावा के नमूने सेक्टर-46 स्थित प्रेम डेयरी व पेड़े का नमूना सेक्टर-14 स्थित अलवर स्वीट से लिया गया था। कई नमूनों की रिपोर्ट अब भी आनी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें