फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक की दबंगई, देर रात किरायेदार को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान मालिक की दबंगई, देर रात किराएदार को घर से निकाला
विज्ञापन

क्रॉसर...
- परिवार के साथ मारपीट भी की, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वजीराबाद गांव में एक मकान मालिक की दबंगई सामने आई है। मंगलवार देर रात मकान मालिक और उसके बेटे ने किरायेदार शिक्षक के परिवार के साथ मारपीट कर जबरदस्ती उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। आरोपी मकान मालिक के बेटे ने शिक्षक की बहू के साथ भी अभद्रता की। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से पश्चिम चंपारण के बेतिया निवासी शिक्षक अभिनंदन पांडेय अपनी बीवी, बेटा-बहू और पोते के साथ पिछले काफी समय से वजीराबाद गांव में कंवर सिंह के मकान में किराये पर रह रहे थे। आरोप है कि मंगलवार देररात अचानक मकान मालिक कंवर ने अपने बेटे धीरज उर्फ धीरेश्वर के साथ घर पहुंचा और तुरंत मकान खाली करने को कहा। दो-चार दिन की मोहलत मांगने पर गालीगलौच और धक्कामुक्की करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बाप-बेटे ने मिलकर उनके पूरे परिवार के साथ बदसलूकी करते हुए देररात घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि धीरेश्वर ने शिक्षक के बेटे की बहू के साथ बदसलूकी करते हुए गालीगलौच भी की। देररात हुई घटना के बाद सेक्टर-56 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को आरोपी धीरेश्वर और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अरविंद दहिया ने बताया कि आरोपी धीरेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें