फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने वाला फर्जी जज पहुंचा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी करने वाला फर्जी जज पहुंचा जेल
विज्ञापन

- पुलिस ने लैपटॉप व मोहर ली कब्जे में
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नौकरी दिलवाने व प्रशासनिक कार्य निकलवाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी जज केदार नाथ सागर को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी से रिमांड के दौरान पुलिस ने मोहर व लैपटॉप बरामद किया है जिसे जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

23 सितंबर को पुलिस को एक व्यक्ति ने फर्जी जज द्वारा ठगी किए जाने की शिकायत की थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी के साथी प्रॉपर्टी डीलर को भी गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था। रिमांड पूरा होने पर शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

------पवन सेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें