फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घो में फांसी लगाकर छात्रा ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में फांसी लगाकर छात्रा ने की खुदकुशी
विज्ञापन

क्रॉसर...
- पुलिस जांच में जुटी, परिजन चुप्पी साधे हैं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सराय अलावर्दी में 23 वर्षीय छात्रा ने बुधवार सुबह अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि शुरुआती जांच में परिजन आत्महत्या के कारणों को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सराय अलावर्दी गांव में 23 वर्षीय गरिमा अपने संयुक्त परिवार के साथ रहती थी। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे मृतका के पिताजी ने गरिमा को आवाज देकर तौलिया मंगवाया, काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने कारण जाना तो पता चला कि उसने कमरे में अंदर से कुंडी लगा रखी थी। परिवार के लोगों ने चिंता होने पर काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने ग्रिल पर चढ़कर कमरे में झांका तो उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। युवती अंदर कमरे में फंदे पर झूल रही थी। सूचना के बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया। बजघेड़ा थाना पुलिस की टीम ने छात्रा को फंदे से उतारकर शव कब्जे में लिया। आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस पूछताछ में परिवार के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है लेकिन इसके कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें