फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: दीमक मारने की दवा के बर्तन में पानी पीने से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दीमक मारने की दवा के बर्तन में पानी पीने से नाबालिग की मौत
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दीमक मारने की दवा के बर्तन में पानी पीने से 14 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी जगदीश अपने परिवार के साथ बेगमपुर खटोला के एक फार्म हाउस में रहते हैं । उनके साथ उनकी 14 वर्षीय बेटी मीना भी रहती थी। घर में दीमक मारने के लिए जगदीश ने दवा लाकर रखी थी। एक बर्तन में रखी दवा खत्म होने के बाद बर्तन धोने के लिए रखा हुआ था। 6 मई को मीना ने अनजाने में उसी बर्तन में पानी डालकर पी लिया, जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। इस पर परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शनिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बादशाहपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें