फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोट मामले में पूर्व मंत्री के खिलाफ अदालत ने आरोप तय किए

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फर्जी वोट मामले में प्रदेश के पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। गुरुग्राम के ओमप्रकाश कटारिया ने फर्जी वोट बनवाने से संबंधित कई मामले अदालत में दायर किए हुए थे। जिनमें चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत ने सुखबीर कटारिया सहित 8 लोगों के खिलाफ फर्जी वोट बनाने के मामले में आरोप तय कर दिए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में 12 आरोपी हैं। इनमें से 4 आरोपी फरार बताए जाते हैं। इस प्रकरण को लेकर ओमप्रकाश कटारिया ने 14 जून 2014 को सेक्टर पांच थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पूर्व मंत्री ने इन सभी के साथ मिलकर वर्ष 2009 में क्षेत्र के कई लोगों की फर्जी आईडी बनाकर वोट डलवाए थे। ओम प्रकाश कटारिया ने आरोप लगाए थे कि फर्जी वोटों के दम पर ही सुखबीर कटारिया विधानसभा गुरुग्राम का चुनाव जीत पाए थे और उसके बाद ही कांग्रेस मंत्रिमंडल में खेल राज्यमंत्री बन पाए थे। कटारिया ने पूर्व मंत्री के खिलाफ और भी कई शिकायतें दी थीं। इनसे जुड़े कुछ मामले अभी अदालत में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें