फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने 30 अवैध भवनों को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम व जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को निगम ने आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे सहित भोंडसी क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। वहीं, डीटीपी (ई) ने गांव ख्वासपुर व बाबरा बाकीपुर में अवैध रूप से बनाए गए भवनों को ध्वस्त कर करीब 7 एकड़ जमीन को कब्जामुक्त कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को सहायक अभियंता संजोग शर्मा व वसीम अकरम अपनी टीम व पुलिस बल के साथ आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में स्थित धर्म कॉलोनी में पहुंचे। टीम ने बुलडोजर की मदद से 3 नए मकानों, एक निर्माणाधीन मकान तथा 4 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। टीम में कनिष्ठ अभियंता राहुल यादव, आशीष सहरावत, विनय व रितेश शामिल थे। इसी तरह नगर निगम की टीम ने भोंडसी क्षेत्र में भी मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने रेयान एनक्लेव, श्रीराम एनक्लेव, स्नेह विहार, मारुति कुंज, भारत चौक तथा आरबीएसएम स्कूल वाली गली में अवैध रूप से बनाए गए भवनों को ध्वस्त कर दिया। टीम ने लगभग 30 निर्माणाधीन भवनों को धराशायी कर दिया। हालांकि, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लोगों ने किसी भी तरह का विरोध नहीं किया और कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।
चारों जोन में बनाई गई हैं अलग-अलग टीमें
नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने बताया कि आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में किसी भी प्रकार के नए निर्माण पर न्यायालय ने पाबंदी लगा रखी है। न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन करते हुए नगर निगम में क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है। नागरिकों को इस क्षेत्र में प्लॉट, मकान या दुकान की खरीद-फरोख्त न करने के बारे हिदायतें भी जारी की जा रही हैं। मालूम हो कि नगर निगम गुरुग्राम की सीमा में अवैध कॉलोनाइजेशन व अनधिकृत निर्माण पर कार्रवाई करने के लिए चारों जोनों में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

7 एकड़ जमीन को कराया कब्जामुक्त
जिला योजनाकार विभाग (इनफोर्समेंट) की टीम ने डीटीपी आरएस बाठ के नेतृत्व में गांव ख्वासपुर और बावड़ा बाकीपुर में अवैध रूप से बनाए गए भवनों को ध्वस्त कर दिया। डीटीपी की मौजूदगी में अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई, जहां 3 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद अब 7 एकड़ जमीन अवैध कब्जे से मुक्त करा दी गई है। मौके पर करीब 100 पुलिसकर्मी व 40 से 45 अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें