फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई रोहतक की बजाय सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में ही होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पिछले एक सप्ताह के दौरान जिस तरह से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है, उसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग नमूने लिए जाने से लेकर जांच की प्रक्रिया में कई बदलाव कर रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में अब सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में ही कोविड-19 की जांच संभव होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। जांच के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय से नागरिक अस्पताल में मशीन भी भेजी जा चुकी है। मंगलवार से मशीन को स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आगामी 3-4 दिनों में सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में कोविड-19 की जांच प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
दरअसल, कोरोना मरीजों के मामले में गुरुग्राम प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिले में अब तक 900 से ज्यादा मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 615 मरीज तो पिछले एक सप्ताह में ही आए हैं। इसी को देखते हुए काफी समय से नमूनों की संख्या बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। वहीं, पीजीआई रोहतक से जांच रिपोर्ट आने में भी काफी समय लगता है।
विज्ञापन

ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने जिले में ही कोविड-19 की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। बता दें कि इस समय प्रतिदिन औसतन 200-250 कोरोना संदिग्धों से जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं तो वहीं करीब 90-100 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि भी हो रही है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अपने तौर-तरीके बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें