फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित सीडी चौक के पास एफओबी का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए की टीम ने सोमवार को सीडी चौक का किया दौरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित सीडी चौक पर एफओबी निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। सोमवार को जीएमडीए की टीम ने निर्माण कार्य का जायजा लिया।

जीएमडीए के मोबिलिटी डिवीजन के मुख्य महाप्रबंधक आरडी सिंघल समेत अन्य ने सीडी चौक पर निर्माणाधीन एफओबी का मौका मुआयना किया। यहां पर एफओबी निर्माण के लिए फाउंडेशन निर्माण का कार्य चल रहा है। टीम ने फाउंडेशन निर्माण और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। जीएमडीए की टीम ने ठेकेदार को हिदायत दी है कि निर्माण कार्य से यातायात और आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी एफओबी का काम 18 माह के अंदर पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमडीए गुरुग्राम-मानेसर शहरी क्षेत्र में पैदल यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण करा रहा है। जीएमडीए ने सेक्टर 14 मार्केट, सीडी चौक और शीतला माता मंदिर के पास एफओबी निर्माण का काम एक ठेकेदार को दिया हुआ है। सेक्टर-14 रोड पर कार्य चल रहा है और शीतला माता रोड पर जल्द शुरू होगा। हालांकि, सोहना हाईवे पर रहेजा मॉल के पास एफओबी निर्माण के लिए एनएचएआई से एनओसी की जरूरत है। सभी एफओबी स्टेनलेस स्टील के होंगे। एफओबी बनने के बाद लोगों को सड़क पार करने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें