फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे विकास कार्यों को तेजी पूरा कराने पर सीएम का जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल दूसरे दिन भी गुरुग्राम में रहे। उन्होंने विकास के लिए कई घंटे तक अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान अधूरे कामों को पूरा कराने पर जोर दिया। क्योंकि कोरोना काल में अधिकांश कार्य पूरे नहीं हो पाए थे। उन्हें अब तेजी से कराया जाना है। इसी तरह नए विकास तथा निर्माण कार्यों पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि जो काम अधूरे रह गए हैं, उनको तेजी से पूरा किया जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद के आवास पर भी गए। वहां पर भी बदशापुर क्षेत्र में विकास को लेकर अफसरों के साथ समीक्षा की। इस दौरान प्रमुख मुद्दा 5600 एकड़ जलमगन भूमि के निवारण का था। इसके लिए विधायक ने आरडब्ल्यूए एक्ट में संशोधन पर जोर दिया। गुरुग्राम के चौमुखी विकास के लिए कुछ बड़ी परियोजनाओं पर भी गहन वार्ता हुई। समीक्षा बैठक के दौरान जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में पुलिस आयुक्त, जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आयुक्त नगर निगम, आयुक्त नगर निगम मानेसर, जिला उपयुक्त समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें