फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीएम नायब सैनी का गुरुग्राम दौरा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी कार्यक्रम और मन की बात कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 27 सितंबर को गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह दो प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे गुरुग्राम विश्वविद्यालय, सेक्टर-51 में आयोजित अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे सेक्टर-48 स्थित जीएनएच कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का श्रवण करेंगे।
विज्ञापन

अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष का उद्घाटन समारोह गुरुग्राम विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग और वसुधैव कुटुम्बकम सेवा संस्थान की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, सेक्टर-48 स्थित जीएनएच कन्वेंशन सेंटर में मन की बात कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों का डीसी उत्तम सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान हरियाणा विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय, निगम पार्षद कुलदीप यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें