अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते क्लर्क
गुरुग्राम। अपनी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी एक बार फिर से आंदोलन शुरू कर रही है। मंगलवार को संगठन ने संघर्ष दिवस मनाया। साथ ही ऐलान किया कि 15 सितंबर को वह धोखा दिवस मनाएंगे।
लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर रहे लिपिकों ने कहा कि राज्य स्तर के विरोध कार्यक्रम के क्रम में गुरुग्राम में भी संघर्ष दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लिपिकों का वेतन 35400 रुपये किया जाए। देश के हित में सभी लिपिक काम करेंगे लेकिन अपने काम का पूरा दाम भी लेंगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ऐलान किया कि उनका संघर्ष समाप्त नहीं हुआ है। बल्कि वह स्थगित हुआ था। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। ब्यूरो