फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद का 50 करोड़ 50 लाख की आमदनी का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। नगर परिषद ने बुधवार को अगले वित्तीय वर्ष का 50 करोड़ 50 लाख रुपये की आमदनी का बजट पास कर दिया। जिसमें स्टांप ड्यूटी से 30 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। शेष आमदनी टैक्स व अन्य मदों से प्रस्तावित की गई है। इसमें से 49 करोड़ रुपये शहर के विकास पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद सभागार में चेयरपर्सन विभा खटाना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें 2021-22 का वार्षिक बजट पेश किया गया। दो जनप्रतिनिधियों को छोड़कर सभी ने सहमति जताई। पार्षद नगेश मुखी ने किसी भी एजेंडे पर बिना चर्चा किए बजट पास करने पर एतराज जताया। उनका कहना था कि आज तक बैठक में किसी भी एजेंडे पर चर्चा नहीं की गई है। आरोप है कि अधिकारी एवं कुछ पार्षद मनमर्जी कर रहे हैं। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी से परिषद को एक करोड़ की आमदनी होगी। इसके अलावा नगर परिषद की दुकानों और भूमि के अधिग्रहण एवं बिक्री से 10 करोड़ की आय होगी। सॉलिड वेस्ट पर 3 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं विकास कार्यों पर 25 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान है। इस मौके पर उप प्रधान पंकज सिंगला, पार्षद कमलेश, रेखा खटाना, बिंदु यादव, विधावती, कुसुम गोयल, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें