फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अग्रसेन चौक पर सिटी बस हुई बंद, यात्रियों को पकड़ने पड़े ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से इफको चौक मेट्रो स्टेशन जाने वाले यात्री बस में कर रहे थे सफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुगमन सिटी बसें बीच रास्ते में खराब होने से इनमें सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9.30 बजे सिटी बस के इंजन में धुआं निकलने लगा था, जिसके बाद चालक ने अग्रसेन चौक के पास सड़क किनारे बस को बंद करके खड़ा कर दिया। बस खराब होने के कारण गुड़गांव रेलवे स्टेशन से इफको चौक मेट्रो स्टेशन तक सफर करने वाले वाले यात्रियों बीच रास्ते में उतरना पड़ा।
अग्रसेन चौक के पास सिटी बस खराब होने के बाद यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो व ई-रिक्शा सहित अन्य साधन में सफर करने के लिए दो बार किराया देना पड़ा। कई यात्रियों ने चालक-परिचालक के समक्ष सिटी बसों के खराब संचालन को लेकर रोष भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी बसों में तकनीकी खराबी आने के कारण खराब हो रही हैं। संबंधी एजेंसी की टीम मौके पर जाकर सिटी बसों को ठीक करती हैं। बसें खराब होने से यात्रियों को भी परेशानी होती है। बसों का सुचारू रूप से संचालन करने का प्रयास किया जा रहा है। - नरेश कुमार, मैनेजर, सेक्टर-10 बस डिपो, जीएमसीबीएल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें