फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चरित्र पर शक के कारण चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात के समय चार बच्चे मकान की छत पर सो रहे थे
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कर मौके से भागे पति की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना इलाके में बुधवार देर रात 36 साल की महिला काजल देवी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मौके से भागे पति नरेंद्र पर लगा है। आरोप है कि चरित्र पर शक के कारण हत्या कर पति मौके से भाग गया। वारदात के समय 4 बच्चे घर की छत पर सो रहे थे।
आईएमटी थाना प्रभारी सुनील बेनीवाल ने बताया कि काजल देवी के भाई राजस्थान के भरतपुर निवासी राजबीर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी की तलाश में टीम लगी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। आईएमटी मानेसर थाना इलाके के गांव बांस अलियर में ये वारदात बुधवार देर रात लगभग 12 बजे हुई। गांव में किराये पर एक कमरा लेकर मथुरा निवासी नरेंद्र सिंह पत्नी काजल देवी और चार बच्चों के साथ रहता था। दंपती निजी कंपनी में बतौर श्रमिक काम करते थे। काजल देवी कंपनी से रात लगभग 8 बजे घर आती थी और पति देर रात 12 बजे आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को कॉल पर किसी से बात करते देखने के बाद शुरू हुआ था झगड़ा
बुधवार रात लगभग 12 बजे नरेंद्र घर पहुंचा तो देखा कि काजल किसी से कॉल पर बात कर रही थी। चारों बच्चे मकान की छत पर सो रहे थे। नरेंद्र ने काजल से पूछा कि इतनी रात को किससे बात कर रही हो और लाओ मोबाइल दिखाओ तो काजल ने मना कर दिया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया और गुस्साए नरेंद्र ने चुन्नी से गला घोंटकर काजल को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की जांच में ये भी सामने आया कि नरेंद्र को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और अक्सर उनका पहले भी झगड़ा होता था। अल-सुबह अन्य लोगों ने देखा और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों से बातचीत के बाद मृतका के भाई से संपर्क हुआ। परिवार के लोग यहां आए तो प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें