फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए नागरिकों का सहयोज बेहद जरूरी : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने व स्वच्छ सर्वेक्षण में पहले पायदान पर शहर को लाने के लिए नगर निगम की तरफ से तमाम कवायदें की जा रही हैं। इसी क्रम में मेयर मधु आजाद ने सोमवार को नागरिकों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति तीन लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करे। इससे एक मजबूत चेन बनेगी तथा सभी नागरिकों के सहयोग से हम अपने गुरुग्राम को स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में पूरे देश में पहले पायदान पर लाने में सफल होंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-23 स्थित मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में मेयर ने कहा कि केवल सरकार, नगर निगम या तकनीक के बल पर स्वच्छता रैकिंग में पहला स्थान हासिल नहीं किया जा सकता। इसमें नागरिकों की भागीदारी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी माने और गुरुग्राम को अपना घर समझकर इसको साफ-सुथरा बनाने में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा, सिंगल यूज प्लास्टिक तथा पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करें।
अपने घर में गीला, सूखा व घरेलू हानिकारक कचरा अलग-अलग रखें। नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) धीरज कुमार ने कहा कि हम सभी को पता है कि प्लास्टिक हमारे लिए तथा हमारे परिवार के लिए हानिकारक है, लेकिन फिर भी क्यों हम इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर हम ऐसे ही अपनी छोटी सी सहूलियत के लिए इसका इस्तेमाल करते रहेंगे, तो आने वाली पीढ़ी के लिए सांस लेना भी दूभर हो सकता है।
विज्ञापन

आज से ही बंद करें प्लास्टिक
उन्होंने कहा कि अगर हमें अपनी और अपने बच्चों की सांसों की चिंता है तो आज से ही प्लास्टिक का उपयोग बंद कर दें। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में गुरुग्राम को स्वच्छ व सुंदर बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-23 मार्केट को पॉलिथीन मुक्त बनाने में सहयोग करने वाले दुकानदारों को स्वच्छता प्रहरी पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र भी वितरित किए गए। मार्केट एसोसिएशन के प्रधान ब्रह्म यादव ने बताया कि मार्केट को पहली पॉलिथीन फ्री मार्केट बनाकर एक मिसाल कायम करेंगे। इस मौके पर नगर निगम गुरुग्राम से स्वच्छता सलाहकार डॉ. हरभजन सिंह, मनीष दहिया, कोषाध्यक्ष, सेक्टर 23, गुंजन शर्मा, प्रेमिला यादव, सुमित सैनी, बिरजू नेगी, पवन शहनवाज, दीपक खरवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें