फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनटेल्स पैराडाइसो हादसा : सीबीआई जांच की मांग, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हुए लौटने को मजबूर 

Sun, 13 Feb 2022 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

सोसाइटी के गेट पर किया प्रदर्शन। बिल्डर, पुलिस, प्रशासन, डीटीपी के खिलाफ नारेबाजी। बिल्डर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की मांग, सुनीता का शव अब भी मलबे में।
विज्ञापन
सोसायटी के गेट पर रोक-टोक और प्रदर्शन... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर 109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो फ्लैट की छत धराशाई होने व दो लोगों की मौत होने के मामले में शनिवार को सोसाइटी के गेट पर वहां रहने वाले लोगों के नारेबाजी और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए वहां पहुंच रहे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को भी रास्ते से ही लौटने पर मजबूर कर दिया। हादसे का शिकार हुए टॉवर डी का बीम जो पहले फ्लोर पर अटका हुआ था, शनिवार को गिर गया। एनडीआरएफ की टीम उसमें दबी सुनीता श्रीवास्तव का शव निकालने में जुटी हुई है। डी टॉवर के आसपास के  टॉवरों के पास भी बेरीकेड लगा दिए हैं, जिससे वहां रह रहे लोग भी अपनी सुरक्षा को लेकर भयभीत हो गए हैं।   

विज्ञापन


चिनटेल्स पैराडाइसो के गेट पर प्रदर्शन करने वालों ने बिल्डर, डीटीपी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिल्डर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इनकी आशंका थी कि बिल्डर दूसरे किसी देश में भाग सकता है इसलिए उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जाए। सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष  प्रो. ललित कपूर ने बिल्डर के लोगों से स्वयं को जान का खतरा भी बताया। पुलिस पर एकता भारद्वाज की मौत के मामले में हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को दी गई एक अन्य तहरीर के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया। 

शनिवार को दोपहर एक बजे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के सोसाइटी में आने की जानकारी हुई। इस पर सोसाइटी में रहने वालों ने गेट को बंद कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। हालात को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की सलाह पर केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत राव ने अपना दौरा निरस्त कर दिया। दूसरी ओर मौके पर काम करे एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद मलबा जो पहले फ्लोर के एक बीम पर अटक गया था, शनिवार को वह बीम टूट गया। इससे मलबे में दबीं सुनीता श्रीवास्तव के शव को निकालने का काम और जटिल हो गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह को निवासियों ने अपनी मांगों से अवगत कराया। उन्होंने घटना स्थल पर पहुंच कर एसडीएम अंकिता चौधरी और एनडीआरएफ के वरिष्ठ अघिकारी कुलदीप से भी बचाव कार्य के विषय में जानकारी की। मौके पर इस मामले की जांच में जुटीं सरकार की तीन विभागों की टीम, पुलिस की एसआईटी, डीटीपी और प्रशासन की ओर से एसडीएम गुरुग्राम सुबह से शाम तक जांच में जुटी रहीं। 

कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग देना चाहते हैं: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पूरे घटनाक्रम पर कहा है कि हादसे के बाद वह सोसाइटी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। दुर्घटना के विषय में जानकारी लेने के लिए वह शनिवार को वहां जा रहे थे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी दी कि कुछ लोग वहां गेट पर इकट्ठा होकर इस मामले को राजनीतिक रंग देना चाहते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के आग्रह पर मैं वापस आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें