फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जूनियर रन फेस्टिवल के तहत दौड़ प्रतियोगिताओं में बच्चों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर रन फेस्टिवल के तहत दौड़ प्रतियोगिताओं में बच्चों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

- मानेसर निगमायुक्त ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम मानेसर के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने रविवार सुबह जूनियर रन फेस्टिवल को झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फेस्टिवल में तीन किलोमीटर, छह किलोमीटर व आठ किलोमीटर की दौड़ में बच्चों ने हिस्सा लिया। दौड़ का आयोजन सेक्टर-90 स्थित एक निजी अस्पताल की ओर से किया गया। आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करते रहना चाहिए।
विज्ञापन


निगमायुक्त ने प्रतिभागी बच्चों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मैराथन का विषय बच्चों में मोटापा व स्वास्थ्य जीवनशैली को बढ़ावा देना रखा गया है। हमें इसी बात का ध्यान रखना है कि अपनी दिनचर्या में पौष्टिक भोजन को शामिल करना चाहिए। जंक फूड खाने से मोटापा बढ़ता है और अकेला मोटापा ही बहुत सारी बीमारियों का कारण बनता है। हमें किसी भी तरह के जंक फूड से परहेज करना चाहिए। उन्होंने दौड़ के विजेता बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजक निजी अस्पताल की सीईओ डाॅ़. रेनू यादव, डॉ. विक्रम सिंह, डाॅ. विकास लांबा, विनित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें