फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी के बच्चों और महिलाओं को रोज मिलेगा 200 एमएल दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक कुपोषित बच्चे और महिलाओं को रोजाना 200 एमएल दूध मिलेगा। इसके अलावा अमृत महोत्सव अभियान के तहत 10 हजार पोषण वाटिकाएं स्थापित की जाएंगी। यह घोषणा चौथे पोषण माह के अंतर्गत केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मुंजपुरा महेंद्र भाई और प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री कमलेश ढांड ने एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में की।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मुंजपुरा महेंद्र भाई ने कहा कि कुपोषण कम करने को जन आंदोलन चलाने की जरूरत है। हाल ही में राज्य को पूरक पोषण के लिए आयरन , फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 से युक्त लगभग 2300 मीट्रिक टन चावल आवंटित किया गया है। इसके आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उचित वितरण, जागरूकता और उपयोग से बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा दूध पिलाने वाली माताओं में एनीमिया और कम पोषण की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि पोषण अभियान में अब तक नूंह, पानीपत, भिवानी, गुरुग्राम, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पलवल , रोहतक , सिरसा व सोनीपत को कवर किया जा चुका है। शेष बचे जिलों को कवर किया जा रहा है। पौष्टिक स्थिति में सुधार के लिए भारत सरकार ने भी नया ‘पोषण ट्रॉैकर एप‘ शुरू किया है। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब तक 23329 आंगनबाड़ी केंद्र पंजीकृत करते हुए 834923 लाभार्थियों का डाटा अपडेट किया जा चुका है। वर्तमान में 11 लाख 4 हजार बच्चों तथा 3 लाख 2 हजार गर्भवती महिलाओं व दूध पिलाने वाली माताओं को पोषाहार के तहत कवर किया जा रहा है। घरौंडा और गुरुग्राम के पंजीरी प्लांट चल रहे हैं। पंजीरी प्लांटों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। प्रदेश में 4200 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिकाएं स्थापित की जा चुकी हैं जबकि आयुष विभाग व बागवानी विभाग के साथ मिलकर आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में 10 हजार पोषण वाटिकाएं स्थापित करने का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ‘सही पोषण , देश रोशन‘ पर आधारित डॉक्युमेंट्री दिखाई गई तथा पोषण विषय पर पुस्तकों और प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया। समारोह में बच्चों और महिलाओं को पोषण किट भी भेंट की गई। केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित महिलाओं को पोषण शपथ भी दिलाई जिसमें हर घर तक सही पोषण का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास हरियाणा की प्रधान सचिव डॉ. जी अनुपमा तथा निदेशक हेमा शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें