फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्यमंत्री ने की अगुवाई, 7 घंटे तक चली सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में साइबर सिटी में चलाया मेगा स्वच्छता अभियान
विज्ञापन


गुरुग्राम को सफाई में नंबर-1 बनाने का संकल्प लेकर 36 वार्डों में की गई सफाई

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गंदगी और जलभराव के कारण दुनियाभर में चर्चित हुए गुरुग्राम की छवि सुधारने की कवायद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुरू की है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जो सात घंटे तक 46 जगहों पर एक साथ चला। गुरुग्राम को सफाई में नंबर-1 बनाने का संकल्प लेकर शहर के 36 वार्डों में सफाई की गई। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वह स्वच्छ गुरुग्राम के लिए अपना योगदान दें और सफाई को आदत में शुमार करें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेगा स्वच्छता अभियान के तहत सोहना चौक व सेक्टर 52 क्षेत्र में सफाई की। कचरा उठाते हुए उन्होंने सफाई मित्रों से भी संवाद किया। विधायक मुकेश शर्मा व सोहना के विधायक तेजपाल तंवर के साथ मुख्यमंत्री ने कई जगह सफाई अभियान का निरीक्षण किया और श्रमदान किया। उन्होंने लोगों से कहा कि गुरुग्राम को सभी मिलकर स्वच्छता में नंबर-1 बनाने में सहयोग करें। मेरा गुरुग्राम-स्वच्छ गुरुग्राम बनाने में हरियाणा सरकार हर संभव सहयोग देगी। बारिश के बाद गुरुग्राम में विकास कार्य तेजी से किए जाएंगे। 11 सप्ताह के इस विशेष अभियान में शहरी क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण पर फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, मेयर राजरानी, जीएमडीए सीईओ श्यामल मिश्रा, मंडलायुक्त आरसी बिढान, डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा, नगर आयुक्त प्रदीप दहिया, एचएसवीपी की प्रशासक वैशाली सिंह, मानेसर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, निगम पार्षद आशीष गुप्ता, सोनिया यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने भी किया सहयोग
मुख्यमंत्री के आह्वान पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने भी कई संस्थाओं के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को स्वच्छता अभियान में सहयोग किया। गुरुग्राम के चार जोन को अलग-अलग वार्डों में बांटकर सेवादारों ने सफाई कार्य किया। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा सहित अन्य देशों व प्रान्तों से सेवादार यहां सफाई के लिए पहुंचे। सेवादारों ने नगर निगम के वाहनों में कर्मचारियों की सहायता से कचरा डंपिंग स्थानों तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा सच्चा सौदा के योगदान की सराहना की। सीएम ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की तरह गुरुग्राम का हर निवासी इस अभियान में जुड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें