फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहरा हत्याकांड : निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस आयुक्त से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में पुत्रवधू, किरायेदार और उसकी पत्नी के साथ बेटी की नृशंस हत्या के मामले में आरोपी को सजा मिले और पूरे मामले का खुलासा किया जाए, इस मांग को लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों ने सोमवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। जहां पर उन्होंने भरोसा दिया कि जांच चल रही है। हर पहलू पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह पर आरोप है कि उसने अपनी बहू सुनीता, किरायेदार कृष्णा तिवारी, उसकी पत्नी अनामिका तिवारी व बेटी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस के ढुलमुल रवैये से परेशान पूर्वांचल समाज के लोगों ने दो दिन पहले पुलिस महानिदेेशक पीके अग्रवाल से मुलाकात की थी। उसके बाद पुलिस आयुक्त केके राव से सोमवार को मिले हैं। पूर्वांचल समाज से सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जांच सही दिशा में की जाए। आरोपी को सख्त सजा मिले और इस मामले में शामिल अन्य लोगों का भी खुलासा किया जाए। इस दौरान मौजूद रहने वालों में रणधीर राय, दिलीप कुमार व जनार्दन शामिल रहे।
बच्चों से घुल-मिल रही है विधि
चौहरे हत्याकांड की एक मात्र चश्मदीद विधि की हालत में सुधार तो है मगर 20 दिन बाद भी उसकी आवाज वापस नहीं आई है। दिल्ली में अपने रिश्तेदार के बच्चों के साथ घुल-मिल तो गई है। उसके चेहरे पर अब मुस्कराहट तो बीच-बीच में नजर आती है। परिजनों का कहना है कि भगवान से उसकी आवाज वापस देने के लिए प्रार्थना की जा रही है। डॉक्टर की ओर से बताई गई दवा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें