फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 11-12 मई को बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में इन दिनों तेज गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 11 और 12 मई के लिए तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग छह डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।



बरसात के बाद मौसम में थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम दिखाई दी। आगामी दिनों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन




नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोग धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थों का सेवन करें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें