फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीजी से लैपटॉप चोरी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-44 कन्हैई स्थित पीजी से दो लैपटॉप चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-43 ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का मुख्य आरोपी पीजी में ही शिकायतकर्ता के साथ ही रहता था। आरोपियों की पहचान पानीपत के किशोर गार्डन निवासी दीपक व दिल्ली के बादली निवासी सत्यम के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी हुआ एक लैपटॉप बरामद कर लिया है। सुशांत लोक थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 25 अप्रैल की रात काे उसके 2 लैपटॉप चोरी हो गए थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दीपक शिकायतकर्ता के साथ ही पीजी में रहता था। उसने दोनों लैपटॉप चोरी किए और एक लैपटॉप नौ हजार रुपये में आरोपी सत्यम को बेच दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें