फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 1.87 करोड़ रुपये के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक हफ्ते में यातायात पुलिस ने 15 हजार 385 वाहन चालकों पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने नियमों के अवहेलना करने वालों पर 1.87 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। 28 जुलाई से रविवार के दौरान 15 हजार 385 वाहन चालकों द्वारा नियम तोड़ने पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त यातायात डाॅ. राजेश मोहन की ओर से यह अभियान जून महीने में शुरू किया गया था। बीते एक हफ्ते में पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने पर 2,182, दोपहिया वाहन पर बैठी दूसरी सवारी द्वारा हेलमेट न पहने पर 1,364, लेन बदलने वाले 556, बिना सीट बेल्ट 948, हेलमेट न पहनने पर 898, शराब पीकर वाहन चलाने पर 502, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 708 व अन्य नियम तोड़ने पर यह कार्रवाई की गई। चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत सुरक्षा रथ की सहायता से एक हफ्ते में 19 जगहों पर लोगों को नियमों को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें