फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नो पार्किंग जोन में खड़े 720 वाहनों को टो किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े 720 वाहनों को टो कर चालान काटे हैं। यातायात पुलिस ने ये कार्रवाई एक से 14 जून के बीच की है। ये वाहन शहर की अलग-अलग सड़कों, मुख्य चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े किए गए थे। इसके अलावा सोमवार को हुई जनरल परेड में यातायात पुलिस में तैनात करीब 151 अधिकारियों और कर्मियों ने हिस्सा लिया। सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात मुख्यालय/हाईवे) सत्यपाल यादव ने परेड के दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दिशा-निर्देश दिए। एसीपी यादव ने सभी यातायात अधिकारियों और कर्मियों को कहा कि शहर में नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने हाईवे व एक्सप्रेसवे पर लेन ड्राइविंग के अलावा ऑटो पिक एंड ड्रॉप और वाहनों की नंबर प्लेट जांच के निर्देश भी दिए। ब्यूरो
विज्ञापन


सप्ताह में काटे 21,410 वाहनों के चालान
गुरुग्राम। पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों के बीते एक हफ्ते में 21,410 वाहनों के चालान काटे। उक्त वाहन चालकों पर 1,71,77,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यातायात पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर निगरानी की। पुलिस ने आठ से 14 जून तक विशेष अभियान चलाया। जिसमें गलत दिशा में वाहन चलाने, रोड मार्किंग, दोपहिया वाहन पर पिलियन राइडर बिना हेल्मेट, बिना सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने आदि चालान शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें