फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क के किनारे खड़े 15 भारी वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। यातायात पुलिस ने पटौदी-बिलासपुर मार्ग पर सड़क के किनारे खड़े 15 बड़े वाहनों का चालान किया। पुलिस ने यह कदम रविवार की देर शाम राजस्थान के फलौदी में सड़क किनारे खड़े ट्राॅले से टेंपो के टकराने के बाद उठाया है। इस बारे में अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में सड़क के किनारे खड़े वाहनों के बारे में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

पटौदी के एसीपी सुखबीर सिंह ने एक्शन लेते हुए सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहन चालकों से आह्वान किया था कि कोई भी चालक सडक़ किनारे अपने वाहनों को खड़ा न करें, क्योंकि सडक़ किनारे खड़े वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस तरह के होने वाले हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने मुहिम अब चला दी है। मंगलवार को पटौदी शहर की ट्रैफिक पुलिस के जेडओ सुनीलदत्त के नेतृत्व में पटौदी-बिलासपुर मार्ग पर सडक़ किनारे दोनों तरफ खड़े वाहनों के ऑनलाइन 15 चालान किए गए। बता दें कि बीते रविवार की देर शाम राजस्थान के फलौदी में 16 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें