गुरुग्राम। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुुरुग्राम ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के मामले में कनिष्ठ अभियंता (जेई) संदीप कुमार के विरुद्ध चालान गुरुग्राम की अदालत में प्रस्तुत किया।
शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि नगर निगम गुरुग्राम के कनिष्ठ अभियंता (जेई) संदीप कुमार ने दौलताबाद गांव में स्थित उसके गोदाम में अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने के लिए रिश्वत मांगी थी। रिश्वत के तौर पर उससे 1,00,000 रुपये नकदी की मांग कर रहा है। आरोपी संदीप कुमार पहले भी उससे 50,000 रुपये रिश्वत के तौर पर ले चुका है। पीड़ित की शिकायत पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम ने कार्रवाई करते हुुए संदीप कुमार को शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुुरुग्राम में केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो