फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रिश्वत मामले में एचएसवीपी के पूर्व जेई के खिलाफ चालान पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के एक मामले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) फरीदाबाद के तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता (जेई) नरेश कुमार के खिलाफ अदालत में चालान दाखिल किया है।

ब्यूरो के अनुसार नरेश कुमार पर शिकायतकर्ता से दो दुकानों को न तोड़ने की एवज में छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत की जांच के दौरान ब्यूरो की टीम ने उसे डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते हुए सेक्टर-12 एनएच-2 बाईपास रोड से रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला 5 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था। आरोपी फिलहाल नीमका जेल में बंद है। ब्यूरो ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत चालान अदालत में प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें