फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अन्य खिलाड़ियों से 25 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। क्रिकेट टीम में चयन कराने के नाम पर दस लाख रुपये की ठगी की जांच में परत दर परत नया खुलासा हो रहा है। आर्थिक अपराध शाखा-दो की टीम ने जांच के दौरान कैथल व देवरिया के रहने वाले दो खिलाड़ियों से 25 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उसे मामले में चल रही ठगी की जांच में इसे जोड़ दिया है। आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र व राजस्थान के साथ गुरुग्राम में पांच लोगों के साथ ठगी का मामला दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

कैथल के रहने वाले राहुल यादव ने बताया कि उनके झांसे में आकर साढ़े 15 लाख रुपये दिए हैं जो पैसा आशुतोष बोरा की कंपनी में गया है। उसे भी कंपनी की ओर से फर्जी लेटर दिया गया। दूसरे पीड़ित अंकित ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से देवरिया का रहने वाला है। 11 साल से दिल्ली में रह रहा है। यहां पर एक अकेडमी में अभ्यास करता था। वहां पर वह सोनू नाम के युवक के संपर्क में आया जिसने उससे ढाई लाख रुपया लिया था। उसके बाद उसे लेकर सिक्किम गया। सिक्कम में क्रिकेट चयन बोर्ड का फर्जी लेटर भी दिया। बाद में वहां पर तीन दिन रहने के बाद सीधे जहाज से आकर आशुतोष बोरा से मिले। आशुतोष बोरा ने उससे अपनी कंपनी के खाते में उससे मौके पर ही दो लाख रुपया ट्रांसफर करवाया और बाद में छह लाख रुपये लिए। पुलिस दोनों मामले को दर्ज कर जांच कर रही है। आगे इस मामले में पूछताछ के लिए जल्द ही आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेगी।
पैसे लेने के बाद अपनी कंपनी से करता था करार
पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी ने ठगी के जाल में फंसाने के लिए सिक्योर कार्पोरेट मैनेजमेंट नाम से कंपनी बना रखी है। खिलाड़ियों से पैसे ऐंठने के बाद उस कंपनी का एक करार नामा खिलाड़ी को देता था जिसके बाद उसमें लिखे नियम कानून का हवाला देकर उस पर दबाव बनाता था।
विज्ञापन

राज राजपूत का मोबाइल बंद, भेजा दूसरा नोटिस
धोखाधड़ी के दर्ज मामले में राज राजपूत को सोमवार को पुलिस के पास जांच में शामिल होना था जिसमें शामिल होने के लिए वह नहीं आया। उसका मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस ने उसके मोबाइल पर दूसरा नोटिस भी भेज दिया है। साथ ही अदालत में जमानत के लिए लगाई अर्जी के पते पर नोटिस भेजा है।
धोखाधड़ी के मामले की जांच चल रही है। जांच में मिल रही जानकारी को देखा जा रहे हैं। दो अन्य खिलाड़ियों की ओर से दी गई शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

-उमेश चंद्र, एसआई, जांच अधिकारी, आर्थिक अपराध शाखा-दो, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें