फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दंपती को फ्लैट न देने पर रहेजा बिल्डर व निदेशकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित दंपती ने 13 साल पहले बिल्डर के पास बुक कराया था फ्लैट
विज्ञापन

1.11 करोड़ रुपये वसूल चुका है बिल्डर, अभी पूरा नहीं हुआ प्राेजेक्ट
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी बिल्डर व निदेशकों पर दर्ज किया मामला

अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने फ्लैट बुक कराने के 13 साल बाद भी दंपती को फ्लैट नहीं देने पर रहेजा बिल्डर प्रबंधन व निदेशकों पर केस दर्ज किया है। दंपती ने वर्ष साल 2011 में फ्लैट बुक करने के बाद करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये बिल्डर को अदा कर दिए थे। इसके बावजूद 13 साल बाद भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका। करारनामा यह भी था कि समय में प्रोजेक्ट पूरा न करने पर बिल्डर आवंटी को सालाना ब्याज देगा, लेकिन वह भी नहीं दिया गया। जिसके बाद पीड़ित ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
फरीदाबाद के सेक्टर-9 निवासी अजय कुमार गर्ग ने कोर्ट में दी अपनी याचिका में कहा है कि वह अपनी पत्नी नीतू के साथ वर्ष 2011 में एंबियंस मॉल में घूमने गए थे। इस माॅल में ही रहेजा बिल्डर की मार्केटिंग टीम का एजेंट उन्हें मिला था। इस एजेंट ने उन्हें बिल्डर के सेक्टर-77 में बनने वाले प्रोजेक्ट रहेजा रेवांता के बारे में बताया। इसके बाद उनकी कई मुलाकात हुई। इसी पर दोनों ने इस प्राेजेक्ट में एक फ्लैट बुक करा दिया। याचिकाकर्ता ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग समय पर चेक के माध्यम से करीब 1.11 करोड़ रुपये बिल्डर को दे दिए। मई 2012 में बिल्डर न उन्हें आवंटन पत्र भी जारी कर दिया। आरोप है कि 1.11 करोड़ रुपये लेने के बाद भी बिल्डर कुछ एक्सट्रा चार्ज का दबाव भी बनाए हुए है। जबकि अब तक बिल्डिंग बनकर तैयार नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए पीड़ित ने रहेजा डिवेलपर्स लिमिटेड, निदेशक नवीन एम रहेजा, संगीता कुमार, नितेश कुमार झा पर साजिश के तहत ठगी का आरोप लगाते हुए कोर्ट से गुहार लगाई थी। पीड़ित ने इस मामले में कोर्ट से गुहार लगाई थी। जेएमआईसी हर्ष कुमार सिंह की कोर्ट के आदेश पर अब डीएलएफ फेज-3 थाना में बिल्डर कंपनी व निदेशकों पर साजिश के तहत ठगी की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें