फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीस बिरादरी का भाजपा सरकार से मोह भंग : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन में कोई रार नहीं : हुड्डा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार से छत्तीस बिरादरी का मोह भंग हो चुका है। जनता बड़ी बेसब्री के साथ चुनावों का इंतजार कर रही है। जनता कांग्रेस के पक्ष में अपना मतदान करके न केवल इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखलाने का कार्य करे, बल्कि कांग्रेस सरकार की स्थापना कर प्रदेश के विकास को पटरी पर लाने का काम करे।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह बात कही। वह गांव गुड़गांव में पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के निवास पर उनकी माता की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की वापसी का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की छत्तीस बिरादरी ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। आम आदमी पार्टी से सीटों के बंटवारे पर रार को लेकर उन्होंने कहा कि कहीं कोई रार नहीं है यह सब आप लोगों के दिमाग की उपज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने मौजूदा सरकार को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि यह सरकार सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है। आज तक यह सरकार गुरुग्राम से टोल नहीं हटा सकी। अस्पताल की नींव तक नहीं रख पाई। एक भी बड़े स्तर का स्टेडियम नहीं बना सकी। गुरुग्राम में गंदगी व कूड़े के उठान की जो समस्या है उसे नहीं दूर कर सकी। इस सरकार ने क्षेत्र के विकास के नाम पर सिफ जुमलेबाजी की है।

इस मौके पर विधायक आफताब अहमद, मामन खान, प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, सुधीर चौधरी, मेहताब सिंह, निशित कटारिया युवा जिलाध्यक्ष, अमित यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें