गुरुग्राम। वैगनआर कार सवार युवकों ने पहले तो एक क्रेटा सवार को टक्कर मारी, फिर विरोध जताने पर उससे मारपीट भी की। युवक ने जब पुलिस को फोन किया तो आरोपी भाग गए। सेक्टर-18 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
शीतला कॉलोनी निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 30 मार्च की रात करीब 9 बजे वह अपनी क्रेटा कार से घर जा रहे थे। ओल्ड दिल्ली रोड स्थित बीकानेर चौक के वैगनार कार सवार ने इनकी क्रेटा कार में टक्कर मार दी। इससे उनकी कार की एक साइड की दोनों खिड़की क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर लगने पर अरुण ने कार साइड में रोक दी। तभी वैगनार कार में से युवक उतरे और अरुण की कार पर पहले तो पत्थर फेंके, फिर हाथापाई व गाली-गलौज की। पीड़ित कॉल कर पुलिस बुलाने लगा तो वह अपनी कार लेकर मौके से भाग गए। अरुण ने मेडिकल रिपोर्ट नहीं बनवाई। मामले की शिकायत अब पुलिस को दी गई है। अरुण का आरोप है कि शायद वैगनार कार सवार नशे में थे। सेक्टर-18 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।