फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किराये पर गाड़ी लेकर अपहरण कर लूटा, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से वाहन और लूटा हुआ मोबाइल बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। किराये पर गाड़ी लेकर अपहरण कर लूटने के मामले में अपराध शाखा मानेसर टीम ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। निजी कंपनी में काम करने वाले युवक को शनिवार को नखड़ौला गांव के पास अपहरण कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर के भेरमपुर गांव निवासी सतीश और बिहार के जिला बेगूसराय के मद्रापुर गांव निवासी रवि किशन उर्फ सुमित के रूप में हुई है। दोनों आरोपी भांगरौला गांव में किराये पर रहते थे। पीड़ित की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी रवि किशन उर्फ सुमित पहले गुरुग्राम में नौकरी करता था। नौकरी छूटने के बाद उसने ऑटो चलाने वाले आरोपी सतीश के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। दोनों आरोपियों ने वारदात के लिए दो हजार रुपये में किराये पर गाड़ी ली और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल हुई गाड़ी, डंडा और पीड़ित का मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें