पुलिस के अनुसार लोहटकी गांव के पास ब्रेजा कार बिजली के खंबे से टकरा गई। जिससे उसमें आग लग गई। कुछ ही समय में आग इस कदर फैल गई कि देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई। कार चालक आग में बुरी तरह झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कार जलकर राख हो गई थी।
पुलिस ने मृतक की पहचान दौला गांव के रहने वाले 32 वषीय मोहित के रूप की। वह सीसीटीवी लगाने का काम करता था। शुक्रवार को किसी कार्यक्रम के बाद घर आया था। उसके बाद देर रात किसी काम से वह सोहना जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव लौहटकी के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे वाहनों से गाड़ी को बचाने के चक्कर में उसकी गाड़ी सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। कार में टक्कर लगने से उसकी गाड़ी के बोनट से धुआं निकलना शुरू हुआ। देखते ही देखते कार में आग लग गई। जबतक गाड़ी को रोककर वह बाहर आता, इतनी ही देर में गाड़ी में तेजी से लपटें उठने लगीं।
आवाज सुनकर आस-पास गांव के लोग भाई इकट्ठा हो गए वह उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने मोहित को कार से बाहर निकाला लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कार में आग लगते ही आस-पास अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सोहना थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जब तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। एएसआई चरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।