फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पानी के दुरुपयोग व अवैध कनेक्शन पर रोक के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जल संरक्षण एवं नियम अनुपालन को लेकर नगर निगम गुरुग्राम की सख्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में जल संरक्षण को बढ़ावा देने व पेयजल के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। निगम प्रशासन द्वारा पानी के दुरुपयोग, अवैध एवं अनधिकृत कनेक्शनों और दोषपूर्ण मीटरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ पानी के कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी।

नगर निगम द्वारा जारी जनहित सूचना में सभी उपभोक्ताओं से जल संरक्षण नियमों का पालन करने और अपने पानी के कनेक्शन एवं मीटरों को नियमानुसार अपडेट कराने की अपील की गई है। नगर निगम के अनुसार जिन उपभोक्ताओं के पानी के मीटर दोषपूर्ण पाए जाएंगे, उन पर 1000 रुपए की पेनल्टी लगाई जाएगी। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर मीटर को ठीक नहीं कराया गया, तो संबंधित उपभोक्ता का पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। वहीं, पेयजल का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ पहले 2000 रुपए का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्यों में पीने के पानी के उपयोग पर रोक
नगर निगम ने निर्माण गतिविधियों में पीने के पानी के उपयोग को लेकर भी सख्ती दिखाई है। निगम के अनुसार यदि कोई व्यक्ति निर्माण कार्य में पीने के पानी का उपयोग करता पाया जाता है, तो उसका पानी का कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काट दिया जाएगा। निर्माण कार्यों के लिए केवल एसटीपी के पानी के उपयोग की अनुमति होगी। इसके अलावा घरेलू, कमर्शियल, इंस्टिट्यूशनल एवं इंडस्ट्रियल यूनिट्स में बिना मीटर के पानी कनेक्शन पाए जाने पर भी पॉलिसी के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुराने अथवा खराब मीटरों को तुरंत बदलवाने या ठीक करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें