फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुक कर चालक से लूटी कैब-नकदी, कूद कर चंगुल से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। गुरुग्राम शंकर चौक से कैब बुक कर चार बदमाशों ने चालक से मारपीट कर नकदी और कैब लूट ली। आरोपियों ने चालक को बंधक बनाकर डिग्गी में डाल लिया था। कुछ दूरी पर चालक ने कैब धीमी होने पर तार खींचकर डिग्गी खोली और कूद गया। जीपीएस के माध्यम से पुलिस ने कैब फिरोजपुर झिरका से बरामद कर ली। पीड़ित ने सोहना सदर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक, शुभम जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। हाल में यहां उद्योग विहार सेक्टर-20 गुरुग्राम में किराए पर रहते हैं। उन्होंने अपनी कार एक कंपनी में कैब के लिए लगाई है। चार फरवरी की शाम को वह आरकेपुरम से आ रहे थे। उनके पास शंकर चौक से सोहना के लिए एक बुकिंग आई। वह एक बिरयानी की दुकान पर पहुंचे। जहां पर चार युवक नंबर देखकर कैब में बैठ गए। जहां सोहना बस स्टैंड से पहले ही यूटर्न लेकर एक फार्म हाउस में ले गए। पीछे बैठे युवक ने उन्हें थप्पड़ मारा और मोबाइल छीन लिया। उनसे चार हजार रुपये, एटीएम लूट लिया। इसके बाद उनके हाथ बांधकर डिग्गी में बंद कर दिया। कैब चलने के 15 मिनट बाद ही पलवल रोड पर जैसे गति धीमी हुई। वह अंदर से तार खींचकर डिग्गी खोलकर कूद गए। आरोपियों ने उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर सड़क बनाने का काम चल रहा था। जहां पर मजदूर और गार्ड मौजूद थी। वह भागकर वहां पहुंच गए। इस पर बदमाश कैब लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसएचओ सोहना सदर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है।
जीपीएस से बरामद हुई कार
पीड़ित की सूचना पर सोहना सदर पुलिस ने कैब में लगे जीपीएस के आधार पर पीछा किया। इस दौरान कैब फिरोजपुर झिरका के पास सड़क किनारे खड़ी मिली। उसका टायर फटा हुआ था। अंदेशा है कि कैब का टायर फटने से बदमाश सड़क किनारे खड़ी कर फरार हो गए। चालक ने टायर बदला और कैब को पुलिस के साथ थाने ले आया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जिससे बदमाशों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें