फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में बदलाव करके सरकार ने योजना की हत्या कर दी: राव नरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य हुए शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश के गरीबों को मनरेगा का लाभ मिलता था। महंगाई के दौर में भाजपा सरकार की ओर से गरीबों की मजदूरी बढ़ाना तो दूर, उनकी मजदूरी के हक को ही छीन लिया।
मनरेगा योजना को नाम बदलने के नाम पर खत्म कर दिया। बदलाव करके इस योजना की हत्या कर दी गई है। विपक्ष के नेताओं ने मनरेगा में बदलाव का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने जल्दबाजी में बदलाव के कानून को पास कर दिया। अच्छा होता पहले इसे चर्चा में लाया जाता। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मनरेगा में बदलाव के विरोध में 21 दिसंबर को पूरे हरियाणा में जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन करके सरकार की गरीब विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह तो साफ है कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने कहा कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर राम जी का नाम करने वाली भाजपा सरकार ने देश के गरीबों, मजदूरों पर अत्याचार करने का काम किया है। गोडसे को पूजने वाली भाजपा गांधीजी के साथ रामजी को भी धोखा दे रही है। उपाध्याय ने कहा कि देश में पिछले 12-13 साल से गांधी परिवार, कांग्रेस पार्टी पर हमले कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें