फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के पिता की सुए से वार कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। मंगलवार शाम को गांव बादशाहपुर में नीलकंठ एन्क्लेव सोसाइटी में बदमाशों ने घर में घुसकर बर्फ को तोड़ने वाले सुएं से कारोबारी के बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। बादशापुर थाना पुलिस ने पत्नी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वारदात के समय कारोबारी का बेटा मुंबई गया हुआ था।
विज्ञापन

सेक्टर-49 निवासी सुलेखा ने पुलिस को बताया कि उनका एक घर बादशाहपुर नीलकंठ एन्क्लेव में बना हुआ है। घर का कुछ हिस्सा किराए पर दिया हुआ है। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी पति के साथ मकान की तीसरी मंजिल पर थी। करीब चार बजे घर की घंटी बजी तो पति जनार्दन (69) देखने के लिए लिफ्ट से नीचे गए थे। कुछ देर बाद केयर टेकर की पत्नी ने आकर बताया कि अंकल जनार्दन पहली मंजिल पर खून से लथपथ होकर पड़े हैं। पीड़िता ने जब वहां जाकर देखा तो पति के गले पर चोट के कई निशान थे और पूरे फर्श पर खून बिखरा था। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और बुजुर्ग को मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों ने बताया कि जनार्दन बहुत ही अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका किसी से भी किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। पड़ोसियों ने बताया कि हमेशा गेट उनकी पत्नी ही खोलती थी, उसी दिन बुजुर्ग ने गेट खोला था।
----
फुटेज खंगाल रही है पुलिस
थाना प्रभारी बादशाहपुर दिनकर यादव ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक किसी रंजिश की बात सामने नहीं आई है। वारदात के पीछे किसी जानकार का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें